चाल चल गया सूरज....
चाल हम सब से चल गया सूरज,
कितना आगे निकल गया सूरज,
जलते -जलते पिघल भी सकता है,
जब सुना तो ढल गया सूरज,
रोज़ की तरह कल भी आऊंगा ,
आज भी सबको चल गया सूरज ,
सेर छुपाने को जब जगह न मिली ,
कितना चेहरों में डाल गया सूरज ,
एक बदली जो पास से गुजरी,
रंग कितना बदल गया सूरज,
तह करो ख्वाब शब् समेटो अब ...
फिर सफ़र पर निकल गया सूरज!
दर गया शहर के मकानों से,
वक़्त से पहले डाल गया सूरज !
No comments:
Post a Comment